फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pregnant woman dies in road accident

Jammu News: सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
Pregnant woman dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। रविवार देर शाम सतराइया गांव की एक गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति के साथ गांव बरसालपुर से वापस अपने घर लौट रही थी। गांव टोहाना टिब्बा के पास मोटरसाइकिल सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय सिमरन पत्नी विशाल निवासी गांव सतराईया अपने पति के साथ गांव बरसालपुर गई थी। रविवार को दोनों मोटरसाइकिल पर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव टोहाना टिब्बा के पास मोटरसाइकिल सड़क पर बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे में पीछे बैठी सिमरन मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद महिला को आरएस पुरा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। बताया गया है कि सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर हादसे के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही ग्रामीण राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हालत यह है कि सुचेतगढ विधायक सहित ग्रिफ च सडक व भवन निर्माण विभाग आरएस पुरा चकराेई मार्ग पर बने गड्डाे को भरवाया नही जा रहा। उन्होंने कहा कि आखिर प्रशासन कया कर रहा है। एक महिला की सडक में गड्डा बना होने पर मोटरसाइकिल से गिर जाने पर जान गंवानी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed