{"_id":"671a5670e40077433c0a4eb6","slug":"video-vikramaditya-singh-said-himachal-will-get-4-thousand-crore-rupees-in-pmgsy-4","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये : विक्रमादित्य सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये : विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के चौथे चरण में प्रदेश को 4 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्राप्त होगी। यह धनराशि प्रदेश के 800 गांवों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी सुनिश्चित बनाने पर व्यय की जाएगी। उन्होंने यह बात वीरवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपने दौरे में अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। इस दौरे में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रख रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और उन्होंने आगे भी केंद्र से अधिक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 3 हजार करोड़ रुपये का सहयोग केंद्र से मिला था, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्य चल रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विजय चौधरी, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हर्ष पुरी, अधिशासी अभियन्ता दिनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।