{"_id":"6ab68dc0fc82b80e940666c8","slug":"video-una-sp-dehra-sandeep-dhaval-paid-obeisance-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: एसपी देहरा संदीप धवल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: एसपी देहरा संदीप धवल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा
देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने शुक्रवार को रात सात बजे के करीब शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में परिवार सहित पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुजारी साहिल कालिया ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली और विशेष रूप से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर मोइन थाना प्रभारी संजीव कुमार और उनकी टीम के कार्य की सराहना की। एसपी संदीप धवल ने कहा कि मोइन पुलिस नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस महीने अब तक नशे से जुड़े तीन मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा इन मामलों में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।