{"_id":"6aaab43488f5a71dc60a7988","slug":"video-una-cm-sukhu-says-bjp-leaders-should-make-statements-only-after-gathering-information-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: सीएम सुक्खू बोले- जानकारी हासिल करने के बाद ही बयानबाजी करें भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: सीएम सुक्खू बोले- जानकारी हासिल करने के बाद ही बयानबाजी करें भाजपा नेता
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के किशाऊ बांध के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों नेताओं को पहले जो एमओयू साइन हुआ है, उसको अच्छी तरह से पढ़कर जानकारी हासिल करने के बाद ही जनता के बीच में आकर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने यह बात रामपुर पुल के शिलान्यास और बीडीओ ऑफिस के उदघाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिमाचल में सत्तासीन होने के बाद किशाऊ बांध के संदर्भ में जो एमओयू साइन हुआ था, कागजों को पढ़कर देखा कि बिजली और पानी का खर्चा हिमाचल सरकार को वहन करना पड़ेगा। इस सहमति को किसी भी तरह से मंजूर नहीं किया गया और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल के हकों को पाने के लिए हिमाचल सरकार अडिग खड़ी रही। अब जाकर यह फैसला हिमाचल की जनता के हक में आया है तो इसको लेकर अब दोनों नेताओं में बयानबाजी को लेकर जंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान में भी हिमाचल में डबल इंजन की सरकार होती तो यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ती। अब इसका आने वाले पांच सालों में 1200 से लेकर 1500 करोड़ तक का फायदा हिमाचल की जनता को होगा। उन्होंने भाजपा के दोनों नेताओं को सलाह दी है कि अनाप-शनाप बयानबाजी करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की राजनीति न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।