{"_id":"6aa50f83d4530dabd9084ae2","slug":"video-una-40-players-from-himachal-showcase-their-mettle-for-the-national-hockey-championship-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के 40 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए शनिवार को ऊना के इंदिरा मैदान स्थित एस्ट्रो टर्फ पर ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में प्रदेशभर से पहुंचे 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर टीम में जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर चयन समिति ने प्रतिभाओं को परखा। चयन प्रक्रिया में हॉकी हिमाचल की चयन समिति के सदस्य अजीत ठाकुर, अनिल खंतवाल, प्रोमिला शर्मा, जगतार सिंह, कुनाल शर्मा और आशीष सेन मौजूद रहे। ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया की शुरुआत यो-यो टेस्ट से की गई। फिटनेस टेस्ट में प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया, जहां उनके खेल कौशल, तकनीक, गति और टीम के साथ तालमेल को परखा गया। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 22 अक्तूबर तक राउरकेला, ओडिशा में किया जाएगा। इसी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम का चयन करने के उद्देश्य से ऊना में ट्रायल करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम तैयार की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।