Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Students at Hatli School given tips on staying stress-free; Psychiatrist Dr. Sheetal Verma raises awareness.
{"_id":"6ace19867ffefd5bca058992","slug":"video-students-at-hatli-school-given-tips-on-staying-stress-free-psychiatrist-dr-sheetal-verma-raises-awareness-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: हटली स्कूल में विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स, मनोचिकित्सक डॉ. शीतल वर्मा ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: हटली स्कूल में विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स, मनोचिकित्सक डॉ. शीतल वर्मा ने किया जागरूक
उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई के तनाव और नशे जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जानी मानी मनोचिकित्सक डॉ. शीतल वर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव से निपटने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेमिनार में स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया। डॉ. शीतल वर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान परीक्षा, अच्छे अंक प्राप्त करने, भविष्य की चिंता और परिवार की अपेक्षाओं के कारण कई बार बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी अपनी समस्याओं को मन में दबाकर रखने के बजाय अपने अभिभावकों, अध्यापकों अथवा किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ साझा करें। समय रहते समस्याओं पर बातचीत करने से उनका समाधान निकालना आसान हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।