{"_id":"6ace0c6c8d727e49fd0f89ca","slug":"video-scholars-unified-school-una-navratri-garba-celebration-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में गरबा की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में गरबा की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:18 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से जानने तथा उन्हें जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक रूप से कार्य करने की भावना भी विकसित होती है।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, सोनम चंदेल, निशा, कल्पना, प्रीति, रितु ठाकुर, सुनीता देवी, रुचि शर्मा, शिखा, मनदीप, अलका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, सुषमा देवी, वैशाली, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल, शिल्पा धंजल, रीमा कुमारी शर्मा, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, रीतिका, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, मोनिका देवी, प्रदीप कौर, मनदीप कौर, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, सविता शर्मा, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका देवी, राज रानी, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, रेणुका मेहरा, संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, डिंपल, शिखा शर्मा, प्रिया सैनी, शिवानी, शिवानी उप्पल, सोनिया, निकिता, सुजाता कुमारी, मनीषा शर्मा, आंचल जोशी, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, अंजू शर्मा, आरती शर्मा, सोनम, उपेंद्र, ममता और प्रियंका सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।