{"_id":"6921b41d42b5e856e707edf4","slug":"video-slow-traffic-and-frequent-traffic-jams-in-amb-affect-normal-life-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब में यातायात की धीमी रफ्तार और बार-बार जाम लगने से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में यातायात की धीमी रफ्तार और बार-बार जाम लगने से जनजीवन प्रभावित
शनिवार को अंब चौक पर यातायात की धीमी रफ्तार और बार-बार जाम लगने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर लगभग जाम जैसे हालात बनते रहे। जिसने स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी देर तक परेशान किया। यह समस्या सिर्फ शनिवार की नहीं, बल्कि विभिन्न त्योहारों के मौके पर अंब ऊना मार्ग, अंब नादौन मार्ग और अंब मुबारिकपुर मार्ग पर भारी यातायात के कारण अकसर देखने को मिलती है। अंब चौक इन तीनों महत्वपूर्ण मार्गों का संगम स्थल है। जिस कारण यहां यातायात का दबाव सामान्य दिनों में भी अधिक रहता है। शनिवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि रोजाना तैनात किए जाने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अलावा थाना से अन्य जवानों को भी यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए शाम को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती के बाद ही शाम ढलते-ढलते यातायात को सामान्य किया जा सका। जिससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली। अंब चौक तीन प्रमुख मार्गों का मिलन बिंदु है, जो इसे अत्यंत व्यस्त चौराहा बनाता है। त्योहारों और सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) के चलते बाहरी और स्थानीय वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होती है। जिस कारण अंब-ऊना, अंब-नदौन और अंब-मुबारिकपुर मार्गों पर परिवहन का भार लगातार बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।