फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una chandigarh ambala passenger trains cancelled till october railway block

हिमाचल प्रदेश: ऊना के रेल यात्रियों को झटका, चंडीगढ़-अंबाला की पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Wed, 09 Sep 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 09 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के चलते ऊना जिले की रेल सेवाएं प्रभावित होंगी। फुट ओवरब्रिज के गार्डरों की लॉचिंग और पुराने गार्डर हटाने के लिए 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 36 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दौलतपुर चौक से अंबाला वाया चंडीगढ़ चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें अक्तूबर तक रद्द रहेंगी। यात्रियों को चंडीगढ़ और अंबाला जाने के लिए बसों व अन्य सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
una chandigarh ambala passenger trains cancelled till october railway block
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य का असर अब ऊना जिले की रेल सेवाओं पर भी पड़ेगा। स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गार्डरों की लॉचिंग और पुराने गार्डरों को हटाने के लिए 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 36 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दौलतपुर चौक से अंबाला वाया चंडीगढ़ चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों का निरस्तीकरण अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

अंबाला मंडल रेल प्रशासन के अनुसार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन चरणों में अलग-अलग रेल लाइनों पर ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। ऊना और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने से ऊना, दौलतपुर चौक और आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को अब सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ेगा। इससे बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। खासकर उन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, जो कम किराये में लंबी दूरी तय करने के लिए रेल सेवा को प्राथमिकता देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल सेवा लंबे समय से ऊना जिले के लोगों के लिए चंडीगढ़ और अंबाला आने-जाने का सस्ता और सुविधाजनक साधन रही है। ऐसे में ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों, एनटीईएस और रेल मदद 139 की सहायता लेने को कहा गया है।

वहीं, पैसेंजर ट्रेनों के लंबे समय से बंद रहने और अब निरस्तीकरण अवधि बढ़ाए जाने से ऊना के रेल यात्रियों में रोष बढ़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि मरम्मत और उन्नयन कार्य जरूरी हैं, लेकिन इन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन नियमित हो सके। यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि काम पूरा होने के बाद सेवाओं को बिना देरी बहाल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed