{"_id":"6abcdd8c29231e3ce201f34a","slug":"video-satpal-singh-raizada-inaugurates-under-19-athletics-and-cultural-competition-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सतपाल सिंह रायजादा ने अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सतपाल सिंह रायजादा ने अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 350 खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सतपाल सिंह रायजादा ने बच्चों को खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर इस अभियान को और मजबूती दी जा सकती है। ऊना के रामलीला मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 350 खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि बच्चों के लिए एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां खेल गतिविधियां नियमित रूप से होती हैं, वहां युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के अवसर बढ़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।