Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Rakesh Kalia raises questions regarding the expansion of the executive committee at the District Congress Committee's general house meeting
{"_id":"6a9fe303f59b97b9a103d23f","slug":"video-rakesh-kalia-raises-questions-regarding-the-expansion-of-the-executive-committee-at-the-district-congress-committees-general-house-meeting-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में कार्यकारिणी के विस्तार पर राकेश कालिया ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस में कार्यकारिणी के विस्तार पर राकेश कालिया ने उठाए सवाल
जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के जनरल हाउस में जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर गगरेट के विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव राकेश कालिया ने आपत्ति जताई। इसके चलते पदाधिकारी और कार्यकर्ता में तनातनी का माहौल देखने को मिला। कुछ समय के लिए विधायक राकेश कालिया के संबोधन से जनरल हाउस पूरी तरह से गर्मा गया कि जिला कार्यकारिणी में प्रत्येक विस में विधायकों को विश्वास में लिए बिना ही विस्तारीकरण कर डाला है और उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से वकालत की जाएगी और जिला में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेगा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि वर्तमान में देश आतंकी और भ्रष्टाचारी लोगों के हाथों में है। इस अवसर पर विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हो जाए और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी अग्रणी संगठन आज से ही जुट जाए। इस अवसर पर ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुटता से आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि संगठन में सबको साथ में लेकर एकजुट होकर आगे बढ़ा जाएगा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिए सभी अग्रणी संगठन अहम भूमिका में रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।