फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Questions raised over transporting students in a trolley for the 'Anti-Chitta' walkathon.

Una News: एंटी चिट्टा वॉकाथॉन में छात्रों को ट्राला में ले जाने पर उठे सवाल

Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over transporting students in a trolley for the 'Anti-Chitta' walkathon.
घनारी (ऊना)। क्षेत्र में चाहे सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन और स्कूल स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां की जाती हैं लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस संबंध में गंभीर नजर नहीं आते। कुछेक स्कूल स्वयं नियमों की अनदेखी कर छात्रों की जान जोखिम में डालकर सफर करने की अनुमति देने से पीछे हटते नहीं दिख रहे। बुधवार को ऐसा ही प्रशासन की नाक तले नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एंटी चिट्टा रैली के बाद गगरेट-दौलतपुर सड़क पर छात्रों से ओवरलोड ट्राला सड़क पर दौड़ता देखा गया। यह दृश्य देखकर सड़क के आसपास मौजूद लोग यह कहते सुने गए कि आखिर छात्रों से ओवरलोड ट्राला कहां से आया व कहां जा रहा है। लोगों इस बात से हैरान हैं कि आखिर कोई स्कूल प्रशासन ऐसी लापरवाही कैसे कर सकता है। गगरेट क्षेत्र के छम्मी, राजीव, संदीप और किरण लता ने कहा कि ऐसी लापरवाही छात्रों के लिए किसी अप्रिय घटना का भी कारण बन सकती थी। उन्होंने इस घटना की प्रशासन से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed