फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suspect fled leaving behind bag upon seeing watchman; cash recovered.

Una News: चौकीदार को देख बैग छोड़ भागा संदिग्ध, नकदी बरामद

Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Suspect fled leaving behind bag upon seeing watchman; cash recovered.
नंगल। जवाहर मार्केट में देर रात कंधे पर बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने चौकीदार के टोकने पर बैग वहीं छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बैग की जांच करने पर उसमें 24,995 रुपये की नकदी और कुछ औजार मिले हैं। नंगल पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जवाहर मार्केट के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद राजेश आंगरा ने बताया कि बाजार के चौकीदार ने रात करीब तीन बजे एक व्यक्ति को कंधे पर बैग लेकर पैदल जाते देखा। शक होने पर चौकीदार ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घर से बाहर आकर व्यक्ति को ललकारा। चौकीदार और पार्षद को देखकर व्यक्ति बैग छोड़कर अंधेरे में भाग गया। सूचना मिलने पर नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई प्रतीम सिंह ने बैग को कब्जे में ले लिया। राजेश आंगरा ने आशंका जताई कि नकदी किसी धार्मिक स्थल के गल्ले से चोरी की गई हो सकती है। बैग से कुछ ऐसे औजार भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल गल्ला तोड़ने में किया जा सकता है। थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed