{"_id":"6b06b4987d788bf25304f619","slug":"video-panchayat-samiti-member-holds-meeting-with-childrens-parents-in-janakaur-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: जनकौर में पंचायत समिति सदस्य ने बच्चों के अभिभावकों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जनकौर में पंचायत समिति सदस्य ने बच्चों के अभिभावकों के साथ की बैठक
गांव जनकौर में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों के साथ पंचायत समिति सदस्य इंजीनियर बलबीर चौधरी ने बैठक की। बैठक में सरकारी स्कूलों में आ रही समस्याओं के बारे विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि केवल और केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाए। सीबीएसई शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति राइट टू एजुकेशन एक्ट 2010 का अपमान है। देखने में आया है कि जिन परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया है जो प्रदेश की गरीब जनता के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। इस अवसर पर सुदर्शना कुमारी, राकेश कुमारी, अनीता रानी, परमजीत कौर, रेखा देवी, देविंदर सिंह, परमजीत कुमारी, अनीता देवी, मोनिका, कमलेश कुमारी, प्रीति, पूनम, उर्मिला देवी, राज रानी, ममता देवी, शैली भाटिया, राम देवी, सुशमा, प्रवीन कुमारी, सिमरन, खुशी, मेनका, सुदेश देवी, गुरवकश कौर, मोनिका रानी, तीर्थो देवी, सोमा देवी तथा मनजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।