{"_id":"6b0c0babdcf3f64af701b49b","slug":"60-meter-long-bridge-to-be-built-over-lower-barhera-khad-40-percent-of-the-work-is-complete-una-news-c-93-1-ssml1048-215208-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लोअर बढ़ेड़ा खड्ड पर बनेगा 60 मीटर लंबा पुल, 40 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लोअर बढ़ेड़ा खड्ड पर बनेगा 60 मीटर लंबा पुल, 40 फीसदी काम पूरा
Sun, 29 Nov 2026 04:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
बरसात में खड्ड पार करने की मुश्किल होगी दूर, 4.50 करोड़ से बनेगा 60 मीटर लंबा पुल
25 गांवों के 40 हजार लोगों को मिलेगी बेहतर आवाजाही की सुविधा
्रसंवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ तक सड़क के स्तरोन्नयन के साथ लोअर बढ़ेड़ा खड्ड पर 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का 40 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पुल बनने से बरसात के दौरान खड्ड पार करने की समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा पंजाब की ओर आने-जाने वाले लोगों का सफर भी सुगम होगा।
लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टेंडर संबंधी जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण के लिए करीब 5.70 करोड़ रुपये का अनुमानित टेंडर जारी किया गया था। निर्माण कार्य का ठेका मलकियत सिंह एंड कंपनी को लगभग 4.50 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। इसमें एप्रोच रोड का निर्माण भी शामिल है। अप्रैल 2026 में शुरू हुए निर्माण कार्य का करीब 40 फीसदी हिस्सा पूरा हो चुका है और इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
यह सड़क परियोजना जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक तक करीब 18 किलोमीटर लंबी है। लोअर बढ़ेड़ा के अलावा कांगड़ा और पालकवाह में भी पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के स्तरोन्नयन और तीन पुलों के निर्माण से करीब 25 गांवों के लगभग 40 हजार लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे किसानों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। स्थानीय निवासी चमन लाल, राधे कृष्ण, ममता रानी, शीला देवी, रामकुमार, सुरेश कुमार, मंतोष कुमार और कुलदीप सिंह ने पुल निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बरसात के दिनों में खड्ड पार करने की परेशानी दूर होगी। उन्होंने इस कार्य के लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
पुल निर्माण में आरसीसी स्पैन, कंक्रीट और स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभागीय तकनीकी अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रख रहे हैं। - वरुण विशिष्ट, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता