Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Mukesh Agnihotri stated that efforts will be made to develop the Palakwah SDRF complex into a national-level training center.
{"_id":"6ac8c542ab661cf78e0048fc","slug":"video-mukesh-agnihotri-stated-that-efforts-will-be-made-to-develop-the-palakwah-sdrf-complex-into-a-national-level-training-center-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- पालकवाह एसडीआरएफ परिसर को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- पालकवाह एसडीआरएफ परिसर को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास करेंगे
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को पालकवाह स्थित हिमाचल आपदा तैयारी और लचीलापन के लिए केंद्र में हिमाचल राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की पहली वार्षिक मीट-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पालकवाह स्थित इस संस्थान की अपनी अलग पहचान होगी। प्रदेश सरकार इसके परिसर के विकास और विस्तार के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। प्रयास किए जाएंगे कि यह परिसर भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो और देश के अन्य राज्यों से भी जवान यहां प्रशिक्षण लेने आएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ यहां राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम और परेड आयोजित करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एसडीआरएफ परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत के सहयोग से खेल मैदान विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली संदीप अग्निहोत्री, डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड अरविंद पराशर, एसएसपी एसडीआरएफ अर्जित सेन, एसपी ऊना सचिन हीरेमठ, कमांडेंट होमगार्ड हितेश लखनपाल सहित एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।