{"_id":"6adf742e3d30dae0b4094944","slug":"video-mukesh-agnihotri-says-target-of-220-mw-power-generation-in-una-with-a-focus-on-solar-energy-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बोले- ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बोले- ऊना में 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, सौर ऊर्जा पर फोकस
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले में करीब 220 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा के माध्यम से 75 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड में उन्होंने 5.79 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने से 14 पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलेगी। कार्य को अगली गर्मियों से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री ने 37.48 लाख रुपये से निर्मित विद्युत उपमंडल खड्ड के भवन का लोकार्पण भी किया। इसके अलावा चंदपुर खड्ड पर 3.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 60 मीटर लंबे चंदपुर-ललड़ी पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा और संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। बाथू, बीत और पेखूबेला में तीन 220 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनके तैयार होने से भविष्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 18 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। पंडोगा से त्यूड़ी के बीच बन रहा पुल भी महत्वपूर्ण परियोजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।