Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A grand Nagar Kirtan, dedicated to the Parkash Purab (birth anniversary) of Guru Ramdas Ji, commences from Sri Akal Takht Sahib.
{"_id":"6adf1e05b8aaed51810985f6","slug":"video-a-grand-nagar-kirtan-dedicated-to-the-parkash-purab-birth-anniversary-of-guru-ramdas-ji-commences-from-sri-akal-takht-sahib-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त साहिब से निकला गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त साहिब से निकला गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशियों के बीच श्री अकाल तख्त साहिब से भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। ‘धन-धन श्री गुरु रामदास जी, जिन सिरिया तिन सवारिया’ के जयकारों के साथ निकले नगर कीर्तन में संगतों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस दौरान पूरा वातावरण गुरबाणी और गुरु साहिब के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
पांच प्यारों की अगुवाई में खालसाई शान के साथ सजाए गए नगर कीर्तन के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर संगतों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया और गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं और सरबत के भले की अरदास की।
नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से संगतें अमृतसर पहुंचीं। गुरु नगरी में प्रकाश पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संगतों ने गुरु रामदास जी के चरणों में शीश झुकाकर आभार व्यक्त किया और इस पावन अवसर पर गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संकल्प लिया। पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।