Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Chintpurni: Varanasi woman's purse was left in the temple premises, Home Guard Kanwar Thakur found it and returned it.
{"_id":"6abd0928a68ea621d10fc289","slug":"video-chintpurni-varanasi-womans-purse-was-left-in-the-temple-premises-home-guard-kanwar-thakur-found-it-and-returned-it-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी: मंदिर परिसर में छूटा वाराणसी की महिला का पर्स, होमगार्ड कंवर ठाकुर ने ढूंढकर लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी: मंदिर परिसर में छूटा वाराणसी की महिला का पर्स, होमगार्ड कंवर ठाकुर ने ढूंढकर लौटाया
चिंतपूर्णी। माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए वाराणसी के काशी से पहुंची महिला श्रद्धालु कंचन का पर्स मंदिर परिसर में ही छूट गया। बुधवार को दर्शन के बाद जब महिला को पर्स अपने पास नहीं मिला तो वह काफी परेशान हो गई और उसे तलाशने लगी। महिला की परेशानी को देखते हुए मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों ने पर्स की तलाश शुरू की। मंदिर में तैनात होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह के मार्गदर्शन में होमगार्ड जवान कंवर ठाकुर ने पर्स को ढूंढ निकाला। इसके बाद पर्स को उसकी वास्तविक मालकिन कंचन को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। महिला ने बताया कि पर्स में करीब 1,700 रुपये की नकदी थी, जो पूरी तरह सुरक्षित मिली। पर्स वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड जवानों का आभार जताया।
श्रद्धालु महिला ने होमगार्ड जवानों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की मदद के लिए सुरक्षाकर्मियों का इस तरह आगे आना सराहनीय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।