Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
'Aparajita 100 Million Smiles' program held at Vashisht Public School, Una; information provided on women's rights.
{"_id":"6ac7893e0adb585952072f9b","slug":"video-aparajita-100-million-smiles-program-held-at-vashisht-public-school-una-information-provided-on-womens-rights-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में हुआ अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम, महिला अधिकारों पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में हुआ अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम, महिला अधिकारों पर दी जानकारी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास और सशक्तीकरण की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव एवं न्यायाधीश ऊना शिखा लखनपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महिला अधिकारों, कानूनी जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ समाज में फैल रही विभिन्न सामाजिक विकृतियों एवं चुनौतियों के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि वे ऐसी परिस्थितियों और नकारात्मक प्रभावों से स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित रख सकते हैं तथा अपने जीवन में सही निर्णय लेने के लिए सजग और सतर्क रहना क्यों आवश्यक है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस सार्थक पहल के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और कानूनी समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें समाज की चुनौतियों का समझदारी एवं आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।