फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak

भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्या है भुवनेश्वर के कमबैक का कारण? कोटक ने दिया जवाब; शमी की वापसी पर भी बड़ा संकेत

Thu, 08 Oct 2026 06:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 08 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा कि उनके लंबे अनुभव और पिछले दो आईपीएल सत्रों में शानदार प्रदर्शन ने चयन में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा मोहम्मद शमी की वापसी पर उन्होंने कहा कि अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि शमी टीम की जरूरत पूरी कर सकते हैं तो उन्हें चुना जा सकता है। 

विज्ञापन
Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
सितांशु कोटक - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर सहायक कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है। कोटक के मुताबिक, भुवनेश्वर का लंबा अंतरराष्ट्रीय अनुभव और पिछले दो आईपीएल सत्रों में शानदार प्रदर्शन उनकी वापसी की प्रमुख वजहों में शामिल हैं। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आखिरी बार नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दो खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। इन दो सत्रों में उन्होंने कुल 45 विकेट हासिल किए। 2025 में उनके नाम 17 और 2026 में 28 विकेट रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
युवा गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की जरूरत
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले मीडिया से बातचीत में कोटक ने कहा कि टीम के युवा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन किसी स्तर पर अनुभव की भी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड दौरे पर युवा गेंदबाजों के साथ खेलने के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से लगा कि अनुभव काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए भुवनेश्वर के अनुभव को ध्यान में रखा होगा। कोटक ने कहा कि भुवनेश्वर पिछले दो आईपीएल सत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भी उनका अनुभव टीम के लिए उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
मोहम्मद शमी की वापसी पर कोटक ने कहा- फैसला चयनकर्ताओं का
भुवनेश्वर की वापसी के साथ मोहम्मद शमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शमी मौजूदा टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं और अच्छे प्रदर्शन के जरिए वापसी की कोशिश कर रहे हैं। शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था।

इस पर कोटक ने कहा कि वह चयनकर्ता नहीं हैं, इसलिए शमी की वापसी को लेकर कुछ कहना उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शमी भी खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं और टीम को उनकी जरूरत है तो किसी भी खिलाड़ी का चयन किया जा सकता है।
विज्ञापन

Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : ANI
वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका पर भी बोले कोटक
चयन बैठकों में वीवीएस लक्ष्मण की कथित भूमिका और टीम प्रबंधन तथा चयनकर्ताओं के बीच चोट से जुड़ी जानकारी साझा करने को लेकर भी कोटक से सवाल किया गया। कोटक ने कहा कि उन्हें इस नई व्यवस्था की विशेष जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने लक्ष्मण की भारतीय क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह तीन साल तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लक्ष्मण के साथ काम कर चुके हैं। कोटक के मुताबिक, लक्ष्मण हमेशा भारतीय टीम की जरूरत को प्राथमिकता देते रहे हैं।

Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
गंभीर और लक्ष्मण के बीच लगातार बातचीत
कोटक ने यह भी कहा कि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण के बीच पहले से नियमित बातचीत होती रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो गंभीर, लक्ष्मण से बात करते हैं और यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इसलिए मौजूदा व्यवस्था से टीम और लक्ष्मण के बीच बातचीत में कोई बड़ा बदलाव जरूरी नहीं है।

Experience, IPL Form Behind Bhuvneshwar Kumar’s India Recall, Says Sitanshu Kotak
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
जीत के साथ बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना भी लक्ष्य
भारतीय खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी। पहले टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई थी। भारत लगातार 10 मैच जीत चुका है। हालांकि कोटक ने कहा कि जीत की लय बनाए रखने के साथ-साथ टीम की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जब नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाता है तो कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ता है। कई बार विपक्षी टीम भी अच्छा खेलती है और मुकाबला करीबी हो जाता है। लेकिन युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौके देना भविष्य के लिए मजबूत बेंच तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। कोटक ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में जिस तरह से व्यवस्था चल रही है और बेंच स्ट्रेंथ विकसित हो रही है, उससे जरूरत पड़ने पर भारत की दो-तीन टीमें भी मजबूत नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed