फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Meets Akie Abe Remembers Shinzo Abe Role in Strengthening India-Japan Relations

शिंजो आबे की पत्नी से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात: भारत-जापान रिश्तों पर भी बोले; क्या है वाराणसी कनेक्शन?

Thu, 08 Oct 2026 05:08 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 08 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि आबे ने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वाराणसी में उनके नाम पर बने आबे मेमोरियल कॉरिडोर का भी जिक्र किया गया। यह कॉरिडोर भारत-जापान रिश्तों के लिए क्यों खास है? शिंजो आबे कि हत्या कैसे हुई थी?

विज्ञापन
PM Modi Meets Akie Abe Remembers Shinzo Abe Role in Strengthening India-Japan Relations
पीएम मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और जापान के रिश्तों को मजबूत करने में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भूमिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर याद किया है। पीएम मोदी ने शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की और उनके साथ अपने संबंधों को लेकर बात कही। उन्होंने कहा कि अकी आबे का भारत के साथ जुड़ाव लगातार बना हुआ है। पीएम मोदी ने शिंजो आबे को अपना प्रिय मित्र और दूरदर्शी नेता बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अकी आबे से मुलाकात के बाद क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अकी आबे से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने अकी आबे के भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस संबंध को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने शिंजो आबे को याद करते हुए कहा कि वह भारत के प्रिय मित्र थे और उन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


Pleased to meet Mrs. Akie Abe, wife of late former Japanese Prime Minister Shinzo Abe. Deeply value her enduring association with India. Abe San was a dear friend and a visionary leader who played a defining role in elevating India-Japan relations to new heights. The inauguration of the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh Convention Centre in Varanasi yesterday is a fitting tribute to his lasting contribution to India-Japan friendship. 故安倍晋三元首相の昭恵夫人とお会いでき、嬉しく思います。長年にわたるインドとの深いご縁を心より大切にしております。 安倍さんは親愛なる友人であり、インドと日本の関係を新たな高みへと導いた先見性あるリーダーでした。昨日ヴァラナシのルドラクシュ・コンベンション・センターに「安倍メモリアル・コリドー」が開設されたことは、印日友好関係の発展に対する安倍首相の多大な功績を称えるふさわしい記念となりました。 @akie_official

विज्ञापन
विज्ञापन
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026 " />


शिंजो आबे को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने शिंजो आबे को एक दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के संबंधों को मजबूत करने में आबे की भूमिका निर्णायक रही। उनके अनुसार, आबे ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पीएम मोदी ने अपने संदेश में शिंजो आबे के साथ अपनी मित्रता को भी याद किया और उनके योगदान को भारत-जापान दोस्ती से जोड़कर देखा।

वाराणसी में शिंजो आबे की याद में क्या हुआ?
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे के नाम पर बने ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने इसे भारत-जापान दोस्ती के लिए शिंजो आबे के स्थायी योगदान को सम्मान देने वाला कदम बताया। पीएम मोदी के मुताबिक, यह स्मृति कॉरिडोर आबे के योगदान को याद करने और दोनों देशों के बीच उनके बनाए मजबूत संबंधों को सम्मान देने का माध्यम है।


आबे मेमोरियल कॉरिडोर को क्यों बताया गया खास?
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में बने इस कॉरिडोर का उद्घाटन शिंजो आबे के भारत के साथ रिश्तों और उनके योगदान को उचित श्रद्धांजलि है। उन्होंने इसे भारत-जापान मित्रता में आबे की स्थायी भूमिका से जोड़कर देखा। पीएम मोदी के संदेश में भारत और जापान के बीच रिश्तों को मजबूत करने में शिंजो आबे की विरासत और उनकी मित्रता को प्रमुखता दी गई। अकी आबे के साथ मुलाकात के दौरान भी इसी संबंध को याद किया गया।

कैसे हुई थी शिंजो आबे की हत्या?
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या 8 जुलाई 2022 को नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान हुई थी। वह एक रेलवे स्टेशन के बाहर भाषण दे रहे थे, तभी हमलावर तेत्सुया यामागामी ने पीछे से आकर उन पर घर में बनी देसी बंदूक से दो गोलियां चलाईं। दूसरी गोली आबे के गले और दिल के करीब लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed