{"_id":"67506913605f3c2529082f3d","slug":"video-a-team-of-horticulture-officers-from-una-and-hamirpur-on-a-visit-to-bengaluru","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल बेंगलुरु दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल बेंगलुरु दौरे पर
हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक दल, जिला हमीरपुर के उप-निदेशक (बागवानी) डॉ. राजेश्वर परमार और जिला ऊना के उप-निदेशक (बागवानी) डॉ. के.के. भारद्वाज के नेतृत्व में, बेंगलुरु (कर्नाटक) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है। इस दौरान दल ने फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का दौरा किया और निचले हिमाचल प्रदेश में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर गहन चर्चा की। फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा फूलों की पौध तैयार कर हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के बागवानों को उपलब्ध कराती है। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जरबेरा फूलों की खेती के लिए निचले हिमाचल के जलवायु और भू-संरचना अनुकूल हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार बागवानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बागवानी विभाग द्वारा पॉलीहाउस निर्माण पर 85% और फूलों की खेती के लिए 50% अनुदान दिया जा रहा है। एक हजार वर्ग मीटर के पॉलीहाउस में करीब 6,000 जरबेरा पौधें लगाई जा सकती हैं, जिससे बागवान 9-10 माह के भीतर 6-8 लाख रुपये की आय प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बागवानों को फूलों की खेती के लाभों और तकनीकों से परिचित कराना है ताकि उन्हें नगदी फसलों की ओर प्रेरित किया जा सके। दौरे में ऊना और हमीरपुर के अधिकारियों में अजय कुमार, उषा सोंखले, सूरज कश्यप, अमित कुमार, सुमन भाटिया, शिव भूषण, वीरेंद्र कुमार, अनुपम शर्मा और मोहम्मद अरशद शामिल थे।
हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में यह पहल फूलों की खेती को बढ़ावा देने और बागवानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।