{"_id":"676ab7e4cccf2ad2d80659f1","slug":"video-11th-annual-sports-athletic-meet-concluded-at-atal-bihari-vajpayee-government-college-bangana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 11वें एनुअल स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 11वें एनुअल स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित दो दिवसीय 11वें एनुअल स्पोर्ट्स एथलेटिक मीट का समापन अत्यंत सफलतापूर्वक हुआ। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक सचिव और स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समापन दिन में लॉन्ग जंप, हाय जंप और फन गेम्स जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लॉन्ग जंप में बॉयज वर्ग में अनुज ने पहला, तरुण ने दूसरा और रिशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाय जंप में राहुल ने पहला, विवेक ने दूसरा और कुशल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फन गेम्स के तहत आयोजित चमच रेस में आइनाजोरिया ने पहला, अनामिका ने दूसरा और आंचल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग्स रेस में बॉयज वर्ग में अनुज धीमान और साहिल ठाकुर ने पहला, कृष ठाकुर और अक्षित राणा ने दूसरा और विवेक तथा तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में साक्षी और तन्वी ने पहला, नीलम और अंकिता ठाकुर ने दूसरा तथा अंकिता और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल रेस में गर्ल्स वर्ग में अंकिता ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। रस्सा कस्सी में अभिनय ठाकुर एंड ग्रुप ने पहला और तीक्ष्ण एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के दौरान बेस्ट एथलीट अवॉर्ड्स भी प्रदान किए गए। बॉयज वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड रिशांत को और गर्ल्स वर्ग में बेस्ट एथलीट का अवॉर्ड अंकिता ठाकुर को दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।