फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dhusada won the overall trophy in wrestling.

Una News: कुश्ती में धुसाड़ा ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dhusada won the overall trophy in wrestling.
पंडोगा (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में रावमापा धुसाड़ा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की जबकि पीएम श्री विद्यालय बहडाला उपविजेता रहा। कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। 57 किलोग्राम में धुसाड़ा के विभोर, 70 किलोग्राम में आयुष और 92 किलोग्राम में अभिमान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबलों में रावमापा रोड़ा ने रावमापा जखेड़ा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रावमापा ललड़ी ने रावमापा अंब को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी के सेमीफाइनल में स्वदेश मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जखेड़ा ने पूबोवाल को हराया। वॉलीबाल में बाथू ने मंदली और डीडीएम नकड़ोह ने एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ को पराजित किया। योग में रावमापा जाडला ने रावमापा हरोली को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed