{"_id":"6783cd141af62ab78806a076","slug":"there-were-no-queues-in-chintpurni-temple-amid-severe-cold-una-news-c-93-1-una1002-143339-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कड़ाके की ठंड के बीच चिंतपूर्णी मंदिर में नहीं लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कड़ाके की ठंड के बीच चिंतपूर्णी मंदिर में नहीं लगीं कतारें
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
Link Copied
छह हजार श्रद्धालुओं ने टेका माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा
लोहड़ी पर्व से एक दिन पहले नहीं दिखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ संवाद न्यूज एजेंसी चिंतपूर्णी (ऊना)। लोहड़ी त्योहार के चलते रविवार के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। दिनभर लगने वाली लाइनें नदारद रहीं। कड़ाके की ठंड में छह हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरी। दूसरी ओर रात के समय हुई बरसात के बाद मौसम काफी ठंडा हो जाने से भी श्रद्धालुओं की संख्या पर असर दिखा। स्थानीय दुकानदारों राजेश कालेब, दिनेश, गोपाल, रजनीश कुमार, रमन, नवीन, मोनू आदि ने बताया कि जब भी कोई त्योहार आता है तो चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या नाममात्र ही रह जाती है। श्रद्धालु घरों में ही त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं। इससे कारोबार पर भी असर पड़ता है। दिनभर श्रद्धालुओं की संख्या में भरी कमी के चलते उन्हें खाली ही बैठना पड़ा। दूसरी ओर पंजाब से दर्शनों के लिए आए अरुण , सुच्चा सिंह ने बताया कि रविवार होने के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को नहीं मिली, न ही लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। चंद मिनटों में ही दर्शन कर भक्त लौट गए। होम गार्ड प्लाटून कमांडर जगीरी लाल ने बताया रविवार को छह हजार के करीब श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी की पावन पिंडी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को माता के दर्शनों के लिए लगने वाली लाइनें नदारद थीं। दूसरी ओर बारिश के मौसम का भी असर रहा।
बाक्स
विधानसभा अध्यक्ष ने भरी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरवाईं (ऊना)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरकर सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी नभ कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और हवन पूजन भी करवाया गया। इस मौके पर एसडीएम सचिन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को माता रानी की फोटो भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि माता रानी के दरबार में हाजिरी भरकर उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही हमारा देश और प्रदेश समृद्धि की ओर बढ़ सकता है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।