{"_id":"677d1bc36395d2f714001b22","slug":"mehatpur-police-caught-two-bike-thieves-from-punjab-una-news-c-93-1-ssml1048-142867-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचे दो बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचे दो बाइक चोर
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 05:50 PM IST
Link Copied
जिम के बाहर से चुराई थी बाइक, न्यायिक हिरासत में भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने बाइक चुराने के आरोप में पंजाब से दो शातिरों को उनके गांव से दबोच लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मैहतपुर पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब के दो युवकों अरुण कुमार पुत्र विजय कुमार वासी गांव चकमाई दास एसएएस नगर मोहाली और दूसरे सन्नी वसरा वासी गांव मुन्ना एसएएस नगर मोहाली पंजाब से धर दबोचा है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों शातिरों ने रेलवे रोड स्थित एक जिम के बाहर खड़ी बाइक चुराई थी। इसकी रिपोर्ट अंकुश पुत्र मोहन लाल ने थाना मैहतपुर में दर्ज करवाई। रिपोर्ट में विकास शर्मा की बाइक जिम के आगे से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई। मैहतपुर थाना के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी अनूप कुमार, चेतन तथा गौरव की टीम ने शातिरों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब में उनके गांव से दबोच लिया। थाना प्रभारी एमआर नायक ने बताया कि दोनों शातिरों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।