{"_id":"67793a6aef61c2b61704c7a8","slug":"itbp-jawan-reached-dc-office-due-to-road-problem-una-news-c-93-1-ssml1048-142634-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रास्ते की समस्या को लेकर डीसी दफ्तर पहुंचा आईटीबीपी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रास्ते की समस्या को लेकर डीसी दफ्तर पहुंचा आईटीबीपी जवान
ऊना। ग्राम पंचायत बहडाला के आईटीबीपी जवान गुरवचन सिंह शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और रास्ते की समस्या की शिकायत की। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से रास्ते की समस्या का सामना कर रहे हैं। कई साल पहले उन्होंने मकान बनाया था। स्कूल के मैदान से होकर ही वह अपने घर और अन्य लोग अपने खेतों तक जाते थे। गुरवचन ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन उनके पुश्तैनी मकान का रास्ता बंद करवा रहा है। उन्होंने पिछले महीने उपायुक्त ऊना को इस संदर्भ में ज्ञापन भी सौंपा था, जिसमें उन्होंने अपनी सेवा का उल्लेख भी किया। उनका कहना था कि हिमाचल सरकार विधानसभा में कह रही है कि किसी भी व्यक्ति के निजी या सरकारी भूमि पर बने रास्तों को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों के विपरीत उनके रास्ते को स्कूल प्रशासन की ओर से बंद किया जा रहा है। आईटीबीपी जवान गुरवचन ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक उनकी समस्या का स्थायी हल नहीं होता तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी को जमीन का रिकॉर्ड तलब करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहां से तीन मीटर रास्ते की मांग की जा रही है, वह जमीन शिक्षा विभाग के नाम पर है। प्रशासन शीघ्र ही समस्या का समाधान करेगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।