फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motivated students to identify opportunities for innovation and entrepreneurship.

Una News: विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया

Fri, 25 Sep 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Motivated students to identify opportunities for innovation and entrepreneurship.
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रथम सत्र में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स, आईआईआईटी ऊना की डॉ. तनु वढेरा ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। एमबीए एवं एमसीए विभाग की समन्वयक डॉ. प्रोमिला देवी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत के पश्चात एमसीए विद्यार्थियों ने बॉलीवुड नृत्य तथा एमबीए विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में डॉ. तनु वढेरा ने विद्यार्थियों को नए विचारों, नवाचार एवं उद्यमिता के अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के बाद एमबीए की छात्रा मुस्कान ने राजस्थानी नृत्य तथा एमसीए विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने डॉ. तनु वढेरा को सम्मानित किया। दूसरे सत्र में प्रो. रश पाल ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed