फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himachal secures third place at the Jaipur Junior National Hammer Throw Championship.

Una News: जयपुर जूनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप में हिमाचल ने तीसरे स्थान पर

Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Himachal secures third place at the Jaipur Junior National Hammer Throw Championship.
थानाकलां (ऊना)। जयपुर में आयोजित तृतीय जूनियर नेशनल हैमर बाल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य ट्रॉफी अपने नाम की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद हिमाचल की टीम ट्रॉफी के साथ बंगाणा पहुंची, जहां हिमाचल हैमर बाल संगठन की पूरी कार्यकारिणी ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर हिमाचल हैमर बाल संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार के बंगाणा पहुंचने पर भी संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीम से जुड़े सदस्यों का भी सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत की ट्रॉफी हिमाचल हैमर बाल संगठन के महासचिव जगदीश सहोता को समर्पित की। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से आने वाले समय में प्रदेश में हैमर बाल खेल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed