{"_id":"6ab57f3d3d2c0b67b80d3b24","slug":"new-electric-bus-service-launched-from-mairi-to-una-via-churudu-hamboli-bhaira-una-news-c-93-1-una1026-207117-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैड़ी से ऊना वाया चुरुडू-हंबोली-भैरा नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैड़ी से ऊना वाया चुरुडू-हंबोली-भैरा नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू
Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
चुरुड़ू में नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाते हुए चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू व अन्य।
बड़ही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा के क्षेत्र में एक और सौगात मिली है। मैड़ी से ऊना वाया चुरुडू, बहेड़ी, सेरी, हंबोली और भैरा नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। वीरवार को चुरुडू में चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने पूजा-अर्चना के बाद इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर ऊना के लिए रवाना किया। बस सेवा के शुभारंभ पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर बस के चालक अजय कुमार और परिचालक पंकज कुमार को सम्मानित किया गया।
बस को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक खुद बस में सवार होकर भैरा तक पहुंचे और नई परिवहन सुविधा का जायजा लिया। मैड़ी से ऊना के लिए यह बस दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी। बस करीब 12:45 बजे नंदपुर और लगभग एक बजे चुरुडू पहुंचेगी। इसके बाद बहेड़ी, सेरी, हंबोली और भैरा होते हुए करीब 1:30 बजे ऊना पहुंचेगी। वहीं ऊना से यह बस दोपहर 3:24 बजे मैड़ी के लिए रवाना होगी और करीब चार बजे चुरुडू पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए बस शाम करीब पांच बजे मैड़ी पहुंचेगी। विधायक ने कहा कि सरकार और विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस मार्ग पर नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी मार्ग पर एक और बस रूट संचालित किया जाएगा ताकि लोगों को और बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।