{"_id":"6ab57e5d26474022bf0eb390","slug":"we-must-fight-the-battle-against-drugs-together-jairam-thakur-una-news-c-93-1-ssml1048-207197-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई : जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी लड़ाई : जयराम ठाकुर
Fri, 25 Sep 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। भाजपा की ओर से निकाली जा रही नशामुक्त पंजाब यात्रा वीरवार को नंगल पहुंची। यात्रा के तहत हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अड्डा मार्केट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले जयराम ठाकुर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। नंगल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ यात्रा का स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा नौजवान पीढ़ी को बर्बाद कर रहा और इसके खिलाफ सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की बात चुनाव के समय होगी लेकिन उससे पहले नौजवानों की जिंदगी बचाना जरूरी है। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और नशे की सप्लाई रोकने पर जोर दिया। जयराम ने आरोप लगाया कि सीमा क्षेत्र से ड्रोन के माध्यम से नशे की सप्लाई की जा रही है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या से निपटने के लिए मजबूत व्यवस्था और रोजगार के अवसर जरूरी हैं। पंजाब-हिमाचल एंट्री टैक्स के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनने पर इसका रिव्यू कर राहत देने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।