{"_id":"6af701a872dbc1b3db0dfeb0","slug":"video-vikramaditya-singh-pm-modi-book-bjp-sonia-gandhi-biography-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य सिंह का भाजपा पर तंज, बोले- सत्ता से बाहर होंगे पीएम मोदी, तब लिखेंगे किताब तो भाजपा करे उछल-कूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य सिंह का भाजपा पर तंज, बोले- सत्ता से बाहर होंगे पीएम मोदी, तब लिखेंगे किताब तो भाजपा करे उछल-कूद
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:55 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी की जीवनी को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भविष्य में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर होंगे और अपनी किताब लिखेंगे, तब भाजपा उछल-कूद करे। फिलहाल सोनिया गांधी की जीवनी को लेकर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है।
कुनिहार में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवनी लिखने और अपने विचारों व अनुभवों को साझा करने का स्वतंत्र अधिकार है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का देश की राजनीति में लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। वह कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। ऐसे में उन्हें अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों को किताब के माध्यम से साझा करने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं और परिस्थितियों को करीब से देखा है। उनके अनुभवों को लिखे जाने पर भाजपा को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
लोक निर्माण मंत्री ने कांग्रेस परिवार के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि एक ही परिवार के दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान गंवाई। दोनों की आतंकवादी हमलों में हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि इससे दुखद घटना और क्या हो सकती है।
विक्रमादित्य सिंह के अनुसार, सोनिया गांधी ने अपने परिवार के इन्हीं भावों, अनुभवों और देश के प्रति जुड़ी यादों को अपनी किताब में साझा किया है। ऐसे में भाजपा को इस पर अनावश्यक राजनीतिक विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर होंगे और अपनी किताब लिखेंगे, तब भाजपा को उस पर उछल-कूद करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि किसी व्यक्ति की जीवनी और उसके विचारों को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।