{"_id":"6af710033c93e50e5b05384c","slug":"rs-10-lakh-will-be-spent-on-two-roads-in-ward-no-12-of-dharampur-solan-news-c-176-1-sln1009-184363-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर के वार्ड नंबर 12 की दो सड़कों पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर के वार्ड नंबर 12 की दो सड़कों पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये
Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, राशि पंचायत के पास पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 की दो सड़कों को 10 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए पंचायत के पास बजट पहुंच चुका है। सड़कों के पक्का होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के माध्यम से पंचायत प्रधान महेश गुप्ता और पंचायत समिति सदस्य सुनील गोयल लंबे समय से इन सड़कों को पक्का करने की मांग उठा रहे थे। इन सड़कों को बने काफी समय हो चुका है, लेकिन बजट के अभाव में ये कच्ची और खस्ताहाल बनी हुई थीं।
हालांकि, दोनों सड़कों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि कम पड़ने की आशंका है। इस संबंध में पंचायत प्रधान महेश गुप्ता और वार्ड सदस्य सीमा देवी ने बताया कि विधायक ने विधायक निधि से मिली राशि कम पड़ने पर अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, धर्मपुर-सिहारड़ी संपर्क मार्ग से वार्ड नंबर 11 को जाने वाली सड़क भी खस्ताहाल है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत प्रधान महेश गुप्ता ने बताया कि अगले वर्ष विधायक निधि से वार्ड नंबर 11 की सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए भी बजट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।