फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan water crisis bjp gives administration three day ultimatum

सिरमौर: शैलेंद्र गुप्ता बोले- तीन दिन में सुधरे पेयजल व्यवस्था, नहीं तो सड़कों पर उतरेगी भाजपा

Tue, 27 Oct 2026 04:50 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:50 PM IST
solan water crisis bjp gives administration three day ultimatum
शहर में गंभीर पेयजल संकट को लेकर भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन में ट्रांसफार्मर और चार मोटरों के एक साथ खराब होने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा गिरी-कसौली पेयजल योजना का शेष कार्य जल्द पूरा करने की मांग भी की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सोलन शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को सातवें और आठवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। पीने के पानी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी और पानी की मांग को देखते हुए सरकार तथा संबंधित विभाग को स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। भाजपा ने प्रशासन से मांग की कि लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था की जाए। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद चार मोटरों के खराब होने की बात कही जा रही है। उन्होंने इतने कम समय में उपकरणों के खराब होने को गंभीर विषय बताते हुए मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की बात कही। साथ ही, जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने गिरी-कसौली पेयजल योजना का काम पूरा होने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में योजना का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा होने की जानकारी थी, लेकिन पिछले लगभग चार वर्षों में शेष कार्य पूरा नहीं हो पाया। उनके अनुसार, इस योजना से सोलन शहर के साथ कसौली क्षेत्र और लगभग 46 पंचायतों की पेयजल जरूरतें जुड़ी हैं। योजना का काम पूरा होने से मौजूदा पेयजल व्यवस्था पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। भाजपा शहरी मंडल ने प्रशासन से पेयजल आपूर्ति तत्काल सुचारू करने, गिरी-कसौली योजना को पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने, उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों को समस्या के कारण बताने के बजाय उन्हें राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा सोलन शहरी मंडल आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

क्रिएटिविटी लीग 2026: अब दिल्ली में फाइनल राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगे विद्यार्थी

27 Oct 2026

एमएलसी चुनाव: लखनऊ में 29 प्रत्याशियों की मतगणना शुरू

27 Oct 2026

कानपुर: रायपुरवा के शोरूम में चोरी, 16 मिनट में कैमरे बंद कर उड़ाए लाखों रुपये

27 Oct 2026

हमीरपुर: दिल्ली में विश्राम गृह की बदहाली पर भड़की एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन, रूट बंद करने की चेतावनी

एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे प्रणव सूरमा का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

27 Oct 2026
विज्ञापन

बादली कृषि सोसायटी में डीएपी की किल्लत, 5000 बैग की मांग पर 400 ही पहुंचे

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपियों को फांसी देने की मांग, गुस्साए लोगों की पुलिस से कहासुनी

27 Oct 2026
विज्ञापन

हिसार नगर निगम की हाउस बैठक में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों की नाराजगी

27 Oct 2026

खरगे के बयान के विरोध में सोलन में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी

27 Oct 2026

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सीढ़ियों पर बैठकर दिया धरना

27 Oct 2026

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घर पहुंचे शव तो बिलख उठे घरवाले

27 Oct 2026

फर्रुखाबाद में टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग

27 Oct 2026

विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दी प्रतिक्रिया

27 Oct 2026

मोगा में फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार

कोटकपूरा में किसान नेता की हिरासत पर हंगामा, थाना सिटी के बाहर सड़क जाम कर धरना

छत्तीसगढ़: गूगल मैप के भरोसे तालाब की मेड़ तक पहुंची कार, बाल-बाल बची चालक की जान; ऐसे हो गया धोखा

27 Oct 2026

भिवानी के लोहारू में वन विभाग की भूमि पर बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

27 Oct 2026

बदायूं: सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़ों की कराई गई शादी, देखें वीडियो

27 Oct 2026

बदायूं: भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

27 Oct 2026

मेरठ: एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी, कृषि विश्वविद्यालय में 14 टेबलों पर शिक्षक और स्नातक खंड के वोटों की गिनती

27 Oct 2026

मेरठ: सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम, साइबर एक्सपर्ट ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

27 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में आठ टेबलों पर वोटों की गिनती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

27 Oct 2026

VIDEO: मतगणना में धांधली का आरोप, सपा पदाधिकारियों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

27 Oct 2026

VIDEO: खेरागढ़ में एमएलसी चुनाव के लिए पुनर्मतदान, डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार पहुंचे; सुरक्षा के सख्त इंतजाम

27 Oct 2026

सपा नेताओं ने पहड़िया मंडी में रातभर की पहरेदारी, कहा- प्रशासन लापरवाह हो गया है; VIDEO

27 Oct 2026

अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या

27 Oct 2026

श्री गुरु रामदास जी के 492वें प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

27 Oct 2026

कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाठ हिरासत में

जीत को लेकर आश्वस्त हैं डॉ. संजयन त्रिपाठी, बोले- जमीनी फीडबैक सकारात्मक

27 Oct 2026

VIDEO: मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed