फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scrub typhus raises concerns again in Solan; new case reported after two weeks

Solan News: सोलन में स्क्रब टायफस ने फिर बढ़ाई चिंता, दो सप्ताह बाद मिला नया मरीज

Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सोलन में 29 मामले, तीन दिन में 15 संदिग्ध मरीज आए सामने
विज्ञापन

घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाने से संक्रमण का खतरा, खेतों में काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्क्रब टायफस के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते तीन दिनों में करीब 15 मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें जांच करवाने की सलाह दी है। संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
करीब दो सप्ताह बाद अस्पताल में स्क्रब टायफस का नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम साफ होने के बाद खेतों में घास काटने के लिए जा रहे कुछ लोगों में स्क्रब टायफस के लक्षण सामने आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को संदिग्ध मानते हुए जांच करवाने की सलाह दी जा रही है। खेतों और घास वाले क्षेत्रों में लोगों की बढ़ती आवाजाही के बीच संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तक स्क्रब टायफस के 21 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे जिले में मरीजों की संख्या 29 तक पहुंच गई है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे संक्रमित मरीजों में अधिकतर सिरमौर जिले के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घास और झाड़ियों में जाने वाले सावधानी बरतें
स्क्रब टायफस ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है। यह संक्रमित चिगर्स (माइट के लार्वा) के काटने से फैलता है। यह आमतौर पर घास, झाड़ियों और वनस्पति वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। खेतों या घास वाले क्षेत्रों में काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही, आसपास की सफाई और पालतू जानवरों की देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिए।

स्क्रब टायफस के प्रमुख लक्षण
तेज बुखार और कंपकंपी
सिरदर्द और शरीर में दर्द
काटने वाली जगह पर काला निशान या घाव
बुखार होने के करीब 5 से 8 दिन बाद त्वचा पर लाल चकत्ते
अत्यधिक थकान, जी मिचलाना, उल्टी और भूख न लगना
इन लक्षणों के दिखाई देने पर डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवानी चाहिए। समय पर पहचान और उपचार से गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है।
संदिग्ध मरीजों की भी हो रही जांच
अस्पताल में एक मरीज स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाया गया है। कई मरीज संदिग्ध भी सामने आ रहे हैं। इन मरीजों को टेस्ट करवाने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में मरीजों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
-डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed