फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Officials took an oath of integrity.

Solan News: अधिकारियों ने ली ईमानदारी की शपथ

Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीबीएनडीए कार्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

रिश्वतखोरी पर सजा और भ्रष्टाचार रोकने के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए बीबीएनडीए कार्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। सतर्कता विभाग के डीएसपी अनिल मेहता की ओर से आयोजित बैठक में नगर निगम बद्दी के आयुक्त विवेक चंदेल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और ईमानदारी, निष्पक्षता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। यह अभियान 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगा।
अभियान का उद्देश्य सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को मजबूत करना है। बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर सजा के प्रावधानों की दी जानकारी
बैठक में बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वत लेने या अनुचित लाभ स्वीकार करने वाले लोक सेवक को तीन से सात वर्ष तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। धारा 7ए के तहत लोक सेवक को अनुचित तरीके से प्रभावित करने के लिए अनुचित लाभ लेने पर भी तीन से सात वर्ष तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम बद्दी के आयुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में सतर्कता और पारदर्शिता के साथ काम करें। आम लोगों के कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और सरकारी सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम बद्दी डॉ. संदीप धीमान, ड्रग्स कंट्रोलर मनीष कपूर, पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. संजय और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रधान संगठन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष अशोक गुरु और बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर सहित सतर्कता विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, लोक निर्माण, औषधि नियंत्रण और प्रदूषण नियंत्रण विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों ने भी बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed