{"_id":"6ae0390a09ae2050e50c703c","slug":"video-bjp-solan-protest-against-mallikarjun-kharge-statement-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरगे के बयान के विरोध में सोलन में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगे के बयान के विरोध में सोलन में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:09 AM IST
Link Copied
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदर्शन किया। आईटीआई गेट के सामने हुए इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की।
भाजपा सोलन शहरी मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वक्तव्यों में गरिमा, शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों का परिचय दें।
मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक विरोध विचारों, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए। व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति जताने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन नेताओं को अपने शब्दों और व्यवहार में संयम बनाए रखना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सोलन शहरी मंडल अमर्यादित भाषा के प्रयोग का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में संवाद की गरिमा और शालीनता बनाए रखना प्रत्येक नेता की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन में नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, मीरा आनंद, तरसेम भारती, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर और संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, दिनेश शुक्ला, भूपेंद्र ठाकुर, रेनू कश्यप, लाविका और राजू कुंद्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा रचित, सनी, कृष्ण ठाकुर, बादल नाहर, प्रियंका अग्रवाल, कमल शर्मा, विशाखा, संजीव मोहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, प्रिया कंपोज, राजतिलक, राकेश राज, संजय, मुकेश शर्मा, सोनम नेगी, बीबी पठानिया, सुभाष शर्मा, मोहन लाल, सविता भल्ला, सरिता ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, पंकज दत्ता, शिशु, स्वरूप ठाकुर, कृष्ण स्वरूप, पंकज वर्मा, राघव, प्रज्वल, रिंकू चौटाला, अमित कुमार, जगदीश शर्मा, यासवीर राठौर, कश्मीरी, पंकज, वीर, उमेश, बीरू, शौर्य और नवजोत चंदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।