Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
A massive surge of devotion witnessed at Darbar Sahib on the 492nd Parkash Purab (birth anniversary) of Sri Guru Ramdas Ji.
{"_id":"6ae02b492f5b15ce6d000e54","slug":"video-a-massive-surge-of-devotion-witnessed-at-darbar-sahib-on-the-492nd-parkash-purab-birth-anniversary-of-sri-guru-ramdas-ji-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु रामदास जी के 492वें प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु रामदास जी के 492वें प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु घर में माथा टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और लंबी कतारों में लगकर श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए।
प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री दरबार साहिब को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। फूलों से सजे परिसर की अलौकिक छटा देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पर्व को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
सुबह गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद धार्मिक दीवान सजाए गए, जिनमें पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी और कविशरी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास के माध्यम से संगत को निहाल किया।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में ऐतिहासिक और बेशकीमती वस्तुओं से सजे जलौ साहिब के दर्शन भी करवाए जाएंगे। शाम को रहिरास साहिब के पाठ के बाद श्रद्धालु दीपमाला करेंगे। इसके साथ ही एसजीपीसी की ओर से आतिशबाजी भी की जाएगी। प्रकाश पर्व को लेकर पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।