{"_id":"6ae0362745686f968c0b1345","slug":"video-families-of-the-two-youths-killed-in-a-moga-shooting-incident-refuse-to-hold-funeral-rites-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में फायरिंग में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की घटना में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों ने अंतिम संस्कार करवाने से इनकार कर दिया। परिवारों ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन अब अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश कर रहा है।
परिवार ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। परिवारों की मांग है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के पार्षद मौके पर मौजूद है। उनके खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। अस्पताल और श्मशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। देर शाम साहिल जिंदल और गगन जिंदल का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मोगा के अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (डी) भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।