{"_id":"6a72d40f069d2bc2fd0d762c","slug":"video-solan-pensioners-meeting-pending-demands-medical-bills-discussion-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Pensioners Meeting: लंबित मांगों और मेडिकल बिलों पर पेंशनरों की बैठक, सरकार से जल्द समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Pensioners Meeting: लंबित मांगों और मेडिकल बिलों पर पेंशनरों की बैठक, सरकार से जल्द समाधान की मांग
सोलन पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई की मासिक बैठक बुधवार को होटल पैरागॉन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने की। इसमें पेंशनरों की लंबित देय राशि, मेडिकल बिलों के भुगतान और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन से नए पेंशनरों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मामलों का समयबद्ध समाधान होना चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों की लंबित देय राशि और मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।