{"_id":"6af43c8ecf2e26df2b03b7d3","slug":"video-solan-mall-road-crowded-on-bhai-dooj-women-shopping-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर सोलन के मालरोड पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर सोलन के मालरोड पर उमड़ी भीड़, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:29 PM IST
Link Copied
भाई दूज के अवसर पर सोलन शहर में बाजारों की रौनक देखते ही बनी। त्योहार के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। खासकर मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मालरोड पर भी दिनभर लोगों की चहल-पहल बनी रही।
भाई दूज के मौके पर महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए मिठाई के साथ-साथ रूमाल, स्वेटर और अन्य कपड़ों की खरीदारी की। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही।
त्योहार के चलते सोलन के मालरोड पर भी खासी भीड़ उमड़ी। शहर के बाजारों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। भाई दूज को लेकर खरीदारी और त्योहार की रौनक से शहर का माहौल गुलजार नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।