{"_id":"6af43e660ae70edc870444e6","slug":"hardik-pandya-reaction-after-moves-to-punjab-kings-in-high-profile-trade-deal-check-social-media-post-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2027: पंजाब किंग्स से जुड़ने पर हार्दिक की आई पहली प्रतिक्रिया, कप्तानी को लेकर दिया ये संकेत; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल 2027: पंजाब किंग्स से जुड़ने पर हार्दिक की आई पहली प्रतिक्रिया, कप्तानी को लेकर दिया ये संकेत; जानें
Wed, 11 Nov 2026 03:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:37 PM IST
सार
आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। हार्दिक का मुंबई इंडियंस के साथ सफर समाप्त हो गया है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कप्तानी को लेकर चल रही अटकलों पर भी इशारों में जवाब दिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Hardik Pandya Instagram
विस्तार
हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। हार्दिक मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। मुंबई ने हार्दिक की जगह अर्शदीप सिंह को पंजाब के साथ ट्रेड किया है। बुधवार को इस हाई प्रोफाइल डील की आधिकारिक घोषणा हुई। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की थी कि हार्दिक के आने से क्या पंजाब का कप्तान भी बदलेगा? अब हार्दिक ने अपने पोस्ट में कप्तानी को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
हार्दिक और अर्शदीप
- फोटो : ANI
बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब से जुड़े हार्दिक
हार्दिक18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई कीमत पर पंजाब किंग्स से, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। आईपीएल ने बयान में कहा की हार्दिक अपनी मौजूदा फीस 16.35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि में मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स चले गए हैं, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये की मौजूदा कीमत पर मुंबई से जुड़ गए हैं। हार्दिक का इस तरह से मुंबई इंडियंस के साथ दूसरा कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।

मुंबई के साथ कैसा रहा दूसरा कार्यकाल
हार्दिक पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्होंने टीम को 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी लेकिन इस बीच उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हार्दिक ने आईपीएल के 162 मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर, अर्शदीप आठ सत्र तक पंजाब की टीम से खेलने के बाद अब मुंबई की टीम में शामिल हो रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने 2019 में पंजाब की टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने आईपीएल के 96 मैच में 111 विकेट लिए हैं जो पंजाब किंग्स की तरफ से रिकॉर्ड है।

श्रेयस और हार्दिक
- फोटो : ANI
श्रेयस की कप्तानी को लेकर क्या बोले हार्दिक?
पंजाब से जुड़ने के बाद हार्दिक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हार्दिक ने अपने पोस्ट में स्पष्ट कर दिया है कि टीम में उनकी भूमिका क्या होगी। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर ऐसा संदेश दिया है जिसके बाद पंजाब किंग्स में उनकी भूमिका साफ हो गई है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर को कप्तान, रिकीं पोंटिंग को अपना कोच और पंजाब टीम को अपना परिवार बताया है। हार्दिक ने लिखा, सत श्री अकाल। मेरे कप्तान श्रेयस, मेरे कोच पोंटिंग, मेरी और पूरा पंजाब, मैं आपके पीछे खड़ा रहूंगा।
हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का विजेता बनाया था और मुंबई इंडियंस में भी वापसी करने पर कप्तानी बरकरार रखी थी। लेकिन पंजाब किंग्स में पहले से ही श्रेयस कप्तानी संभाल रहे हैं। कप्तानी को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी, लेकिन अब हार्दिक के इस पोस्ट से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पंजाब की कप्तानी में बदलाव की संभावना नहीं है। हार्दिक की पंजाब में एंट्री से टीम को ऐसा खिलाड़ी मिलेगा जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख पलट सकता है।