{"_id":"6af31ba72a0bcf86ed052be3","slug":"agitation-by-pensioners-solan-news-c-176-1-ssml1040-184180-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में 12 से 17 नवंबर तक नए डीसी कार्यालय के बाहर पेंशनरों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में 12 से 17 नवंबर तक नए डीसी कार्यालय के बाहर पेंशनरों का हल्ला बोल
विज्ञापन
स्टेट पेंशनर्स एसोसिएशन जॉइंट एक्शन कमेटी का एलान, लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ फूटेगा गुस्सा
पहले दिन बिजली बोर्ड और परिवहन विभाग के पेंशनभोगी दिखाएंगे ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लंबित मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश में पेंशनभोगी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। स्टेट पेंशनर्स एसोसिएशन जॉइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोलन में प्रदेश सरकार के विरुद्ध बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यह आंदोलन 12 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नए बस अड्डे के समीप स्थित नए डीसी कार्यालय के सामने किया जाएगा। जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से आंदोलन की रूपरेखा और तिथिवार कार्यक्रम तय किया गया है। 12 नवंबर जिला पेंशनर्स एसोसिएशन सोलन बिजली बोर्ड, राज्य परिवहन एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र के पेंशनभोगी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 13 नवंबर को अर्की, कुनिहार तथा जिले के अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए पेंशनभोगियों का प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। इसका नेतृत्व जॉइंट एक्शन कमेटी के महासचिव इंद्र दत्त शर्मा और जिला संयोजक एसएस ठाकुर करेंगे। 14 व 15 नवंबर को सप्ताहांत के चलते प्रदर्शन में अवकाश रहेगा। 16 नवंबर परिवहन विभाग के पेंशनभोगी विरोध प्रदर्शन संभालेंगे, जिनका नेतृत्व बृजलाल ठाकुर करेंगे। 17 नवंबर कॉर्पोरेट क्षेत्रों के पेंशनभोगी मैदान में उतरेंगे, जिनका नेतृत्व प्रधान देवीलाल ठाकुर करेंगे।