{"_id":"6aba59b6493e5466ea094fa2","slug":"video-sanskrit-college-organizes-acharya-diwakar-dutt-sharma-birth-anniversary-celebration-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: संस्कृत कॉलेज आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा जयंती समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: संस्कृत कॉलेज आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा जयंती समारोह आयोजित
सोलन। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में 28 सितंबर को आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा राज्यस्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया। हिमाचल संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया। विद्वानों ने आचार्य के जीवन, व्यक्तित्व और भारतीय ज्ञान-परंपरा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में डॉ. कुमार सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात विद्वान डॉ. लेखराम शर्मा ने की। मुख्य वक्ता प्रेम लाल गौतम ने आचार्य दिवाकर दत्त के जीवन दर्शन पर विस्तार से बात की। मंच संचालन डॉ. भानु शर्मा ने किया। आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा की सुपुत्री डॉ. करुणा भारद्वाज भी विशेष रूप से मौजूद थीं। डॉ. करुणा भारद्वाज के साथ अनेक विद्वानों ने परिचर्चा में सहभागिता की। इनमें डॉ. सुधाकर, डॉ. ओम प्रकाश राही, आचार्य राधेश्याम, डॉ. पद्मनाभ, पंडित मोहन लाल शर्मा, वत्स देशराज शर्मा, डॉ. उमादत्त भट्ट, डॉ. राधा, डॉ. देवकांत शर्मा और डॉ. विनोद शर्मा शामिल थे। हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार विमल भी उपस्थित थे। उनके साथ नरेंद्र कुमार, जगदीश कुमार और पवन कुमार ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एक मॉडल-निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हितेंद्र और आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतुल को द्वितीय स्थान मिला। सुमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। अकादमी ने इन सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन की ओर से डॉ. विनय शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. सुरेश भारद्वाज, डॉ. पवन गौतम और डॉ. देव कुमार नेगी ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। कार्यालय विभाग से विपिना ठाकुर और पंकज सूद ने भी आयोजन में मदद की। अंत में, डॉ. विनय शर्मा ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।