फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baghat Bank Board of Directors office-bearers barred from contesting elections for three years.

Solan News: बघाट बैंक में बीओडी के पदाधिकारी नहीं लड़ पाएंगे तीन साल तक चुनाव

Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
अनियमितताओं से नाराज सहकारी समिति के पंजीयक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

चेयरमैन समेत कई निदेशकों के चुनाव लड़ने पर लगाई गई अब रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक में हुई अनियमितताओं के मामले में सहकारी समितियों के पंजीयक ने बड़ा निर्णय लिया है। पंजीयक ने बैंक के मौजूदा निदेशक मंडल (बीओडी) के सदस्यों के आगामी तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। ऐसे में बघाट बैंक की बीओडी के लिए होने वाले चुनाव में मौजूदा बीओडी का कोई भी पदाधिकारी भाग नहीं ले सकेगा।
हालांकि, मौजूदा बीओडी पहले ही भंग की जा चुकी है और सरकार ने बैंक का संचालन तीन प्रशासकों को सौंपा है। प्रतिबंध की कार्रवाई की जद में तत्कालीन चेयरमैन अरुण शर्मा, वाइस चेयरमैन किरण किशोर, निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर, संजीव कुमार, कृष्ण ग्रोवर, अमर सिंह ठाकुर, कल्पना ठाकुर और नामित निदेशक गगन चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बघाट बैंक में सामने आई अनियमितताओं को लेकर पंजीयक ने बीओडी के सदस्यों से जवाब मांगा था। जवाब से संतुष्ट न होने पर सहकारी समितियों के नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, संबंधित सदस्य इस निर्णय के खिलाफ अदालत का रुख कर सकते हैं। यदि अदालत से उन्हें राहत मिलती है तो चुनाव लड़ने का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपिंग हटने का इंतजार
दूसरी ओर, बैंक के पुनरुद्धार के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद उम्मीद थी कि बैंक पर लगी कैपिंग जल्द हट जाएगी, लेकिन अभी तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। बैंक प्रबंधन अब सरकार से आरबीआई के समक्ष मामला उठाने का आग्रह कर रहा है, ताकि बैंक पर लगी पाबंदियां हट सकें। बैंक के हजारों ग्राहक भी कैपिंग हटने का इंतजार कर रहे हैं। कैपिंग हटने के बाद ही ग्राहकों के लिए अपने खातों से निर्धारित राशि निकालने का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed