{"_id":"6a8c5116ace5e770ff0bc330","slug":"video-nationwide-de-addiction-campaign-launched-in-memory-of-dadi-prakashmani-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: दादी प्रकाशमणि की स्मृति में शुरू किया राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: दादी प्रकाशमणि की स्मृति में शुरू किया राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान
सोलनचायल(सोलन)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य देशभर में 10 करोड़ भारतीयों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाना है। संस्था मेलों, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों को शपथ दिला रही है। चायल के गौड़ा में सोलन से पहुंची संस्था की प्रमुख ने बताया कि युवाओं सहित सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। संस्था के सदस्य विभिन्न स्थानों पर नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। वे स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश पहुंचा रहे हैं। संस्था लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने का आह्वान कर रही है। साथ ही, अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने को कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।