{"_id":"6a8c03adc78e22284a04ef3a","slug":"video-traffic-diversions-have-been-in-effect-since-last-night-plan-your-travel-accordingly-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रात से ही शुरू हो गया डायवर्जन, सोच-समझकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रात से ही शुरू हो गया डायवर्जन, सोच-समझकर निकलें
आगरा। सावन के चौथे सोमवार को कांवड़ यात्रा, प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के मेले को देखते हुए रविवार शाम से ही यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू कर दिया। नो एंट्री लागू कर सोमवार देर रात तक के लिए सभी अनुमति पास रद्द कर दिए गए हैं।
हाथरस से आने वाले भारी वाहनों को सादाबाद से सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजा गया। मथुरा-फिरोजाबाद मार्ग पर यातायात एनएच-19 पर चलता रहा। फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता-रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास, अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली-मुढ़ी-एत्मादपुर होकर दिल्ली हाईवे एनएच-19 और भरतपुर-फतेहपुर सीकरी के भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास भेजे गए। यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन खंदौली न उतरकर कुबेरपुर की ओर गए।
एनएच-19 के भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रही। रामबाग से रोहता नहर चौराहा तक कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। पृथ्वीनाथ पार्क, भोगीपुरा, रूई की मंडी समेत कई मार्गों पर आंतरिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। कैलाश, रावली, राजराजेश्वर, बल्केश्वर और मनकामेश्वर मंदिरों पर सुबह चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बैरियर पर रोका जा रहा है। यातायात सहायता के लिए 9454457886 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।