{"_id":"6ae1e9bc850f306c1d086486","slug":"fire-at-a-firecracker-store-on-shamti-bypass-loss-of-five-lakh-rupees-solan-news-c-176-1-ssml1040-183093-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शामती बाइपास पर पटाखों के स्टोर में आग, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शामती बाइपास पर पटाखों के स्टोर में आग, पांच लाख का नुकसान
Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
घटना के समय दो लोग थे स्टोर में, भागकर बचाई जान
शामती बाइपास पर दोपहर बाद अचानक लगी आग
एक मारुति कार भी आई चपेट में, जलकर हुई राख
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मशक्कत से पाया काबू
एसडीएम पहुंची मौके पर, मामले में जांच के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के शामती बाइपास पर पटाखों के स्टोर में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये के पटाखे जलकर राख हो गए। स्टोर के बाहर खड़ी मारुति कार भी पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार मामले की जांच करेंगे।
घटना दोपहर करीब एक बजे की है। उस समय स्टोर संचालक राकेश और भव्या पटाखे लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक पटाखों में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर दोनों ने भागकर जान बचाई। दुकान में अग्निशमन यंत्र मौजूद थे, लेकिन पटाखों के लगातार धमाकों के बीच उनका इस्तेमाल नहीं हो सका।
आग ने दुकान के बाहर खड़ी मारुति कार को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर सोलन अग्निशमन केंद्र से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की लपटें तेज होने के कारण दूसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एसडीएम नीरजा शर्मा और सदर थाना प्रभारी हंसराज रूंगटा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पटवारी को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार संचालक को फौरी राहत दी जाएगी।
कोट
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। स्टोर संचालक के पास पटाखे रखने और बेचने का वैध लाइसेंस था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा। नीरजा शर्मा, एसडीएम