फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation to cover Salogra waste plant with a tin shed

Solan News: सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र को टीन के शेड से ढकेगा नगर निगम

Thu, 29 Oct 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
700 स्क्वाॅयर मीटर को किया जाएगा कवर, टीन शेड डालने की है तैयारी
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी कर चुका है संयंत्र खुला होने पर निगम पर जुर्माना
आसपास के गांव में बदबू फैलने से लोग परेशान, यहीं आता है शहर का कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र से उठने वाली बदबू से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम सोलन इसे टीन के शेड से ढकने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव और नक्शा तैयार कर लिया गया है। करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्र को कवर किया जाएगा।
वर्तमान में कूड़ा संयंत्र खुला होने के कारण आसपास के गांवों में बदबू फैल रही है। शहर से रोजाना 35 से 40 टन गीला और सूखा कचरा यहां पहुंचता है। निस्तारण में देरी के कारण कई दिनों तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। समस्या को देखते हुए कुछ दिन पहले नगर निगम आयुक्त ने संयंत्र का दौरा कर इसे ढकने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले जुलाई 2025 में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयंत्र खुला होने के कारण नगर निगम पर 9.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब निगम इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में कचरा गीला होने की समस्या भी होगी दूर
नगर निगम के एसडीओ ई. गोपी चंद ने बताया कि सलोगड़ा कूड़ा संयंत्र को ढकने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे आसपास फैलने वाली बदबू और बारिश के दौरान कचरा गीला होने की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed